विधायक ने 33.20 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया
गोरखपुर, मई 24 -- पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 33.20 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण शनिवार को विधायक महेन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया। रक्षवापार में "मुंजेश सिंह के घर से काली माता मंदिर तक" 250 मीटर लंबी सीसी सड़क जिसकी लागत 12.36 लाख रुपये व ग्रामसभा लखेसरा में "पक्की सड़क से शिव मंदिर तक" 196 मीटर लंबी सीसी सड़क जिसकी लागत 16.48 लाख रुपये तथा ग्रामसभा महाराजी में "प्रकाश के घर से भगवान दास के घर होते हुए ठगई गौड़ के घर तक" 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.