गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर। बाढ़ आपदा से प्रभावित बहरामपुर उत्तरी, बैर बगवा सतुगढ़, खिरवानिया, सेन्दुली-बेन्दुली और आशिक झरवा के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया। 3150 परिवारों को बाढ़ राहत समाग्री वितरण के दौरान विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि कोई भी आपदा प्रभावित परिवार राहत सामग्री से वंचित न हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान पार्षद श्रवण पटेल, मण्डल महामंत्री डॉ. रमेश निषाद, देवेन्द्र दुबे, अमितेश्वर पाण्डेय, एसडीएम सदर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...