विधायक ने 22 लाख से 2 योजनाओं का किया शिलान्यास
घाटशिला, मई 27 -- गालूडीह। गालूडीह उल्दा हाटचाली स्थित ब्रह्म कुमारी संस्थान के लिए विधायक फंड से डायनिंग हॉल और किचन शेड का शिलान्यास बुधवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने नारियल फोड़कर किया।जिसकी लागत राशि 7 लाख 64 हजार रुपए है। इसके बाद उन्होंने वर्षों से ग्रामीणों की मांग को पुरा करते हुए बुधवार को पीसीसी सड़क का तोहफा दिया उन्होंने अपने फंड से 1 हजार फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया ।जो दुलाल कालिंदी के घर से अभि महतो के घर तक बनेगा।जिसकी लागत राशि 14 लाख 86 हजार है।इस मौके पर मुख्य रूप से लाल्टु महतो ,प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, सोनाराम सोरेन, अशोक महतो बबलू हुसैन,रतन महतो,दुला चंद माडी,फुलचंद हांसदा,विमल माडी,शिप्पु शर्मा,देवलाल महतो,मन्टु महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.