उन्नाव, अप्रैल 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नगर के स्थित ऋषि आश्रम से लगभग 164 श्रद्धालु भक्तों की पावन टोली को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। यह यात्रा निजी संसाधनों से संचालित पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत आयोजित की गई, जो निरंतर समाज को भक्ति एवं सेवा के पथ पर अग्रसर कर रही है।विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन का अमूल्य अनुभव है। श्रीराम की कृपा से वह बुजुर्गों को अयोध्या यात्रा कराने का माध्यम बने। उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी है। श्रद्धालुओं के जयघोष व भक्ति-संकीर्तन से वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के पैर धोकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। जिसके बाद सभी को बसों से आयोध्या धाम के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.