चंदौली, दिसम्बर 27 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या तीन अलीनगर नईबस्ती में विधायक विकास निधि के 15 लाख पांच हजार रुपए की धनराशि से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से कराया। साथ ही विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। इस दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति अनवरत चलेगी। चाहे सड़क, नाली का मामला हो या गरीबों के आवास का मामला हो धन आड़े आने नहीं दूंगा। इसके लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा। कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसीलिए विकास का दीपक हर जगह जल रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद राजेश चौहान, डॉ प्रवीण गुप्ता, मुन्ना सिंह, दीपक जायसवाल, लक्ष्मण प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.