मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- कांटी। अंचल कार्यालय में शनिवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने 12 अग्निपीड़ित परिवारों को आपदा मद से 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में जिस परिवार के पशुओं की मौत हुई है, उन्हें अलग से मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सीओ को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ितों को आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल का आश्वासन दिया। मौके पर सीओ पिंटू कुमार, आरओ वसंत कुमार राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.