विधायक ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मामला सदन में उठाया
घाटशिला, अगस्त 8 -- चाकुलिया। शुक्रवार को मानसून सत्र के द्वितीय दिन विधायक समीर मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को सदन में रखा। विधायक ने कहा कि समय पर आपातकालीन चिकित्सा नहीं मिलने से मरीजों की रास्ते में ही मौत हो रही है। गंभीर मरीजों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है और कॉल सेंटर में फोन नहीं उठने से ग्रामीण व लाचार जनता भारी संकट में है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने जल्द उक्त सेवा की स्थिति में सुधार की मांग की। सरकार ने अपने जवाब में बताया कि कॉल सेंटर की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Simdega News: कागजों में चलने वाली नहीं, जान बचाने वाली एंबुलेंस चाहिए: भूषण बाड़ा कॉल सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.