जौनपुर, मार्च 25 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने 101 कन्याओं का पूजन किया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि जहां महिलाओं का सम्मान है वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गलत भ्रांतियां है कि महिलाएं समाज के लिए आगे नहीं आ सकती है। अब वे पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं है। हम सबको इनका सम्मान करना चाहिए। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। फल प्रसाद और दक्षिणा देकर विधायक ने कन्याओं से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय,...