भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर। नगर विधायक रोहित पांडेय ने रविवार को बाल्टी कारखाना चौक से कारखाना रोड तक पीसीसी पथ एवं ढक्कन सहित नाला का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 1.91 करोड़ का है। निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुविधा और जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। चंपा नगर वार्ड संख्या 6 में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उनके साथ जदयू नेता अर्जुन साह, भाजपा नेता विजय शाह, दीपू साह, धीरज कुमार, शेर खान, मेयर प्रतिनिधि दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फॉलोअप: वार्ड 38 में 66.26 लाख से हो रहा विकास योजनाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.