विधायक ने होटल को बंद कराने के लिए लिखा पत्र
गाज़ियाबाद, मई 22 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी विधायक ने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटल और गेस्ट हाउस को बंद कराने की मांग की है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि क्षेत्र में फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र से होटल और गेस्ट हाउस चलाए जा रहे है। जिलाधिकारी ने आठ माह पूर्व होटलों को बंद कराने के लिए पत्र लिखा था। लोनी नगर पालिका परिषद द्वारा इनकी एनओसी कैंसिल करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवासीय क्षेत्रों के पास चल रहे होटलों से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश विधायक ने पत्र में लिखा कि 25 मई तक होटल बंद न कराए जाने पर वह स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होटलों को बंद कराएगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.