दरभंगा, मार्च 21 -- हायाघाट। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को पौराम पंचायत में सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क का निर्माण विधायक के ऐच्छिक कोष से 6,16,500 रुपये की लागत से किया गया है। विधायक ने कहा कि गांवों में बेहतर सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। इस सड़क के बनने से पौराम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और जलजमाव जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में हेमचंद्र सिंह, प्रशांत झा, आनंद सिंह, विकास सिंह, नीतीश प्रकाश, अरुण साहनी, जितेंद्र यादव, पूरण सहनी, बास्कित झा, संजय पंडित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.