फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने डिजिटल जनगणना की 'स्व-गणना' प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से अपनी पारिवारिक जानकारी दर्ज कर लोगों को इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का कार्य नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं का आधार है। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस व्यवस्था में भाग लें और कर्मचारियों का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...