लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे वार्ड चलो अभियान के तहत उत्तर विधान सभा के विधायक डॉ.नीरज बोरा फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड गुरुवार पहुंचे। उन्होंने केशव नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर कार्यक्रम का आरंभ किया। मंदिर परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वच्छताकर्मियों को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नागेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिकों एवं आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जयनारायण अवस्थी, विनोद बाजपेयी, अंकुश बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, रामशरण सिंह, विशाल गुप्ता, सुनील सिंह, अनिल मिश्रा, सतीश मिश्रा, किशोर प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी...