भभुआ, फरवरी 14 -- रामपुर। विधायक भरत बिंद ने विधानसभा में बेलांव स्टेडियम में मिट्टी भराव और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की मांग विधानसभा में उठाई। विधायक ने सदन में कहा कि प्रखंड का एकलौता स्टेडियम है, जहां पर स्टेडियम की लाखों की की लागत से निर्माण और बाउंड्री बनाया गया है। लेकिन, इसमें मिट्टी का भराव नहीं कराने से गड्ढे बने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को खेलने या अभ्यास करने में परेशानी होती है। अफसरों ने जवानों संग किया फ्लैग मार्च भभुआ। महाशिवरात्रि को लेकर अफसरों ने पुलिस जवानों के साथ शनिवार की शाम फ्लैग मार्च किया। एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ मनोरंजन भारती, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने नेतृत्व किया। एकता चौक, पुराना चौक, पूरब पोखरा, महावीर मंदिर से प...