कोडरमा, अप्रैल 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। स्थानीय कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव द्वारा एआई लैब, लाब्रेरी व डिजिटल कक्षा का उदघाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अशोक राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा, समिति सदस्य व विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन मौजूद थे। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कराया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सशक्त संवाहक है। यहां प्रवेश करते ही आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दें, जिससे वे एक आदर्श व पूर्ण नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्ष...