विधायक ने सौंपा सहायता राशि का चेक
बलिया, अगस्त 10 -- सिकंदरपुर। क्षेत्र के ग्राम बसारीखपुर सीसोटार निवासी राजेश यादव पुत्र शिवनाथ यादव के पुत्र की जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के पास एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहयोग से सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने मृतक की पुत्री नेहा यादव को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.