बहराइच, जून 26 -- पयागपुर। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बारीपुरवा चौराहे पर भूपगंज बाजार के व्यापारियों की समस्या सुनी। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में भूपगंज बाजार की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली है। ओवर ब्रिज बनने से व्यापार प्रभावित होगा बाजार के टूटने तक का संकट बढ़ जाएगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम माहेश्वरी, छोटू माहेश्वरी, आलोक रस्तोगी, पंकज माहेश्वरी, नीरज तिवारी, मनीष माहेश्वरी, रामरंग जायसवाल, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...