बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- शनिवार को एसडीएम कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लक्ष्मीराज सिंह ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान विधायक ने लोगों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें विकास कार्यों में शामिल कर आगे बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...