बागेश्वर, जून 11 -- देवेंद्र, कपकोट। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने जनमिलन एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएसं सुनीं। गुरुवार को वह ग्राम पंचायत ढोक्टी गांव एवं ग्राम पंचायत दोबाड़ के बोजन तोक पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी गिनाईं। बिजली के अधिक बिल मिलने की शिकायत आम थी। इसके अलावा सड़कों की बदहाली दूर करने और पानी की समस्या भी बताई। ग्रामीणों ने विधायक से बरसात से पहले सरकारी खाद्यान्न दिलाने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- विधायक ने सुनीं दोबाड़ के ग्रामीणों की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...