सहरसा, जनवरी 23 -- महिषी। सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत घोंघेपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घोंघेपुर में आयोजित अष्टयाम रामधुनि का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक ने पंचभिण्डा, शंकरथुआ, सहोरबा, बेलडाबर एवं उदारही टोला का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। दौरे के क्रम में विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा पाग एवं चादर से विधायक का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था तथा विद्यालय भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.