पीलीभीत, फरवरी 28 -- बीसलपुर। विधायक ने 75 लाख की लागत से गांव लौंगहा में सीसी मार्ग एवं अमृता में सेतु निर्माण का लोकार्पण किया। विधायक विवेक वर्मा ने अपनी विधायक निधि से गांव लौंगहा के लिए 75 लाख की लागत से सीसी मार्ग एवं अमृता में सेतु निर्माण के लिये शासन से मंजूरी दिलाई। धनराशि अवमुक्त होने के बाद विधायक ने सीसी मार्ग एवं सेतु निर्माण का लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलों व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जो सड़के अभी बननी हैं। उनके लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...