दुमका, मार्च 14 -- जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर महाविद्यालय खोलने की ज्ञापन सौंपा। कहा है कि विगत वर्ष दुमका जिला की टॉपर रामगढ़ उच्च विद्यालय की ही बच्ची रही। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि काफी अधिक है। प्लस 2 की पढ़ाई पुरी करने के बाद छात्र- छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई के लिए दुमका या गोड्डा आना पड़ता है। जिस कारण अर्थ के अभाव में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं विशेष कर बालिकाओं को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...