विधायक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से पूछा हालचाल
पूर्णिया, जून 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने गुरुवार की देर संध्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। विधायक ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा, उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सर्पदंश से पीड़ित एक मरीज से भी मुलाकात कर उसके इलाज की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.