मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- कांटी। अंचल कार्यालय में शनिवार को विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र के सात अग्निपीड़ितों के बीच 20-20 हजार रुपये के चेक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ितों को आवास योजना का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गर्मी में अगलगी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। मौके पर सीओ पिंटू कुमार, बीएओ शिवनाथ झा, पार्षद चंदन पांडेय, इनरदेव राम आदि थे। यह भी पढ़ें- पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी, सरकारी आवास की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...