भागलपुर, फरवरी 15 -- कहलगांव विधायक ईं. शुभानंद मुकेश ने शनिवार को सन्हौला प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। इसको लेकर प्रखंड परिसर के शिल्क प्रशिक्षण भवन में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सन्हौला प्रखंड क्षेत्र में बिहार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई तथा इन्हें धरातल पर किस कदर पहुंच रही है, इसकी समीक्षा की गई। किसान रजिस्ट्रेशन, फॉर्मर आईडी, ई-केवाईसी, परिमार्जन, दाखिल-खारिज, श्रम कार्ड, राशन कार्ड सहित जन कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय, आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, कृषि पदाधिकारी अनामिका कपूर, बिजली जेई आलोक कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.