विधायक ने सरकारी कामकाज के लिए मेट्रो से किया सफर
लखनऊ, मई 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लखनऊ पूर्वी के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सोमवार को गााड़ी छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अपने कामकाज निपटाए। वह इंदिरा नगर स्थित आवास के पास मेट्रो पर सवार हुए और हजरतगंज तक का सफर किया। हजरतगंज में उतरने के बाद सचिवालय, पार्टी कार्यालय तक पैदल ही गए। विधायक ने मेट्रो यात्रा के दौरान आम यात्रियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को समझते हुए सार्वजनिक परिवहन को अपनाए, तो देश ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन केवल एक यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और राष्ट्रहित में उपयोगी व्यवस्था है। यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.