घाटशिला, अप्रैल 14 -- पोटका। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में जन समस्याओं को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने कड़ा रुख अपनाया है। जमशेदपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को बैठक में विधायक ने कहा कि कचरा प्रबंधन और पेयजल की समस्या का समाधान किसी एक विभाग के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और पीएचईडी के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हर महीने अनिवार्य बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसमें वे स्वयं भी उपस्थित रहेंगे। कचरा निस्तारण को लेकर विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और मध्य बागबेड़ा पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। यहां सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और लोगों ने कचरा उठाव के लिए शुल्क देने पर सहमति भी जताई है। विधायक ने इस मामले में कई बार अधिकारियों से बात की और मामले को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.