लखनऊ, फरवरी 10 -- भरवारा क्षेत्र में नगर निगम की जमीन, नाले पर कब्जे के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधायक बेदी राम ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अब सपा पार्षद के पति पर सीधा हमला किया है। मंगलवार को नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र देने पहुंचे विधायक ने कहा है कि नगर निगम या सरकारी जमीन पर उनका कोई कब्जा नहीं है, बल्कि सपा पार्षद ममता रावत के पति गौतम रावत ने प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर सरकारी भूमि को बेचने का खेल किया है। विधायक ने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार देते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे। उन्हें जमीनों के दस्तावेज दिखाएं हैं। विधायक बेदी राम ने नगर आयुक्त को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने खुद यहां नाले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.