मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा में बुधवार को कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने मनियारी को प्रखंड बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2015 से लगातार सदन में मनियारी को प्रखंड बनाने की मांग करते आ रहा हूं। बार-बार आश्वासन मिलता है कि मनियारी को प्रखंड बना दिया जाएगा, लेकिन आज तक पहल नहीं की गई। बताया कि कुढ़नी बिहार का सबसे बड़ा प्रखंड है। कुढ़नी प्रखंड दूर होने के कारण मनियारी क्षेत्र की 14 पंचायत के लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित में शीघ्र मनियारी को प्रखंड बनाया जाए। इधर, कुढ़नी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर मनियारी को प्रखंड बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.