पाकुड़, फरवरी 28 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। धर्मपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर होते हुए पाकुड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 333A की जर्जर हालत को लेकर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने इस सड़क की स्थिति को क्षेत्र की जीवनरेखा बताते हुए इसे सुधारने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है। विधायक ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और जलजमाव के कारण आम लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मरीजों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों के लिए यह सफर जोखिम भरा बन गया है। खराब सड़कें न केवल वाहन को नुकसान पहुँचा रही हैं, बल्कि लोगों के आर्थिक नुकसान का कारण भी बन रही हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग द्वारा तुरंत सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.