गिरडीह, मार्च 11 -- जमुआ/सियाटाड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमुआ एवं देवरी प्रखंड को मिलाकर अलग जमुआ अनुमंडल के गठन का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। सदन में उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि वर्तमान में जमुआ एवं देवरी प्रखंड खोरीमहुआ अनुमंडल के अंतर्गत आते हैं, जबकि भौगोलिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से ये दोनों प्रखंड विपरीत दिशा में स्थित हैं। इसके कारण आम जनता को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जमुआ और देवरी प्रखंड की जनसंख्या, क्षेत्रफल और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए अलग अनुमंडल का गठन समय की मा...