नैनीताल, मार्च 13 -- भीमताल। गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद करने का मामला उठाया। कहा कि किसान बाहुल्य क्षेत्र है। जहां किसान खेतीबाड़ी कर आजीविका चलाते हैं, लेकिन जंगली जानवरों के आतंक के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। फसलों के नुकसान का किसानों को उचित मुआवजा भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने किसानों के हित में ठोस योजना बनाने की मांग की। साथ ही आवास विहीन ग्रामीणों को आवास दिलाने, किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.