चतरा, मार्च 11 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा से कुटिल होते हुए गेन्द्रा तक जर्जर सड़क की ग्रामीण विकास विभाग मंत्री से स्थानीय विधायक जानर्दन पासवान ने मांग रखी। विधायक ने सदन में कहा कि कुंदा से कुटिल होते हुए गेन्द्रा तक की सड़क की हालत बहुत खराब है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मंत्री से इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।विधायक ने कहा कि इस सड़क के जीर्णोद्धार से कुंदा, कुटिल और गेन्द्रा के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा और उनके आवागमन में आसानी होगी। ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम का स्वागत किया है और उन्हें उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस सड़क का जीर्णोद्धार होगा जिससे लोगो को राहत मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...