बिहारशरीफ, मार्च 17 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा के कृष्णापुर गांव में मंगलवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या सात, कृष्णापुर गांव में मंगलवार को विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव के महादेव मंदिर से जयराम पासवान के घर तक करीब 95 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क और नाला बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। आधारभूत संरचना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.