बलिया, फरवरी 28 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भेखरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर शनिवार को गांव निवासी सीआरपीएफ के नायक सूबेदार कृष्ण कुमार सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। बांसडीह विधायक केतकी सिंह और सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चंदैली में तैनात उपनिरीक्षक सुखराम सिंह ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करन नमन कर श्रद्धांजलि दी। उपनिरीक्षक ने शहीद के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बलिदानियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। चूकि जवान सरहदों पर खड़ा होकर दिन रात ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं, इसी के कारण हम चैन की नींद लेते हैं और सुख की अनुभूति करते हैं। ऐसे में जो देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देता है, उसके नाम पर उस गांव के लोगों को गौरवान्वित होना चाहिए। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.