विधायक ने वीरपुर में लगवाई हाईमास्ट लाइट
इटावा औरैया, मई 9 -- महेवा। ग्राम वीरपुर गांव में धार्मिक स्थल काली माता मंदिर के पास क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र गौतम ने ग्राम वासियों की मांग पर एक हाईमास्ट लाइट की स्थापना शनिवार को कराई। जिस पर लोगों ने खुशी जाहिर की है, इस स्थल पर वार्षिक मेला एवं रामलीला का आयोजन भी होता है। ग्राम वीरपुर में तिराहे के निकट काली माता मंदिर है वहां वर्ष में कई बार धार्मिक कार्यक्रम होते है तथा दशहरा में रामलीला का भी आयोजन होता है। ग्रामीण धीर सिंह कुशवाहा, नवेंद्र कुमार आदि ने विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर से लाइट लगवाने की मांग की थी। जिस पर शनिवार को लाइट की स्थापना कराई गई ग्रामीणों ने इस कार्य पर हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- हरदा एवं गौरा में आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.