सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विस में शून्यकाल के दौरान जिले के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित जामपानी स्कूल के पास सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एनएच-143 मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण कई स्कूली छात्रों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। विधायक ने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत जोराम पंचायत स्थित जामपानी स्कूल के पास से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक रहती है, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए सड़क पार करना काफी खतरनाक हो गया है। विधायक ने वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कम से कम दो स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.