सीवान, अगस्त 19 -- महाराजगंज। शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में रघुबीर सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जा रही है। संस्थान द्वारा निशक्त और जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। दरौंदा के विधायक करनजीत सिंह संस्थान पहुंचे और विशेष बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। विधायक ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी ली। उनकी मौजूदगी से बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...