उरई, मार्च 25 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक स्थित ग्राम हीरापुरा में विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक निरंजन ने बच्चों को फल और मिष्ठान वितरित किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विश्राम सिंह चौहान अध्यक्ष, गोपालपुरा समिति, जिला उपाध्यक्ष अनु. मोर्चा, दशरथ, कौशल, प्रधान सर्र सुभाष पाल, पहलवान सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.