हजारीबाग, फरवरी 11 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड की कुसुंभा पंचायत अंतर्गत महतोइया में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने नारियल तोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर इसकी शुरुआत की। निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से करीब 67 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, विधायक प्रतिनिधि धीरज साव, महादेव देहाती, दीपू अकेला, गौतम वर्मा, दिनेश साव, हेमंत आर्या, प्रवीण मंडल, अनंतलाल महतो, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, सतीश राम, संवेदक प्रतिनिधि हीरामन महतो, प्रधानाध्यापिका जयंती देवी, पूर्व पंसस सरिता देवी, हीरालाल महतो, कैलाश महतो, ललिता देवी, कौशल्या देवी, उत्तम महतो, नेमधारी महतो समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.