नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा। सेक्टर 63ए में शनिवार को विधायक पंकज सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और व्यापारियों से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और सभी का सप्ताहभर में समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में प्रमुख समस्याओं में सीवर ओवरफ्लो, खुले मेनहोल, सफाई व्यवस्था की कमी, बहलोलपुर पुलिस चौकी के सामने एफओबी की जरूरत, अतिक्रमण और जल निकासी की समस्या शामिल रहीं। विधायक पंकज सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों का त्वरित समाधान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.