इटावा औरैया, मार्च 21 -- विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इन्हें प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर वृद्धावस्था पेंशन योजना के 50 लाभार्थियों, पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 40 एवं अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 10 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 10 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...