प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर रही विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को रोहाड़ा में साढ़े 14 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में विधायक मोना ने कहाकि रामपुर खास के विकास में बिजली पानी व सड़क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा में कोई कमी नहीं होगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रोहाड़ा के साथ कलापुर में साढ़े पांच लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान भइयाराम, रामचंद्र तिवारी, रोहित तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, छोटे सिंह, गुड्डू शुक्ला,हरिपाल ओझा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...