पाकुड़, मार्च 7 -- झामुमो प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर रोजेदार भाइयों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में किया गया। जिसमें विधायक स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम की भावना से परिपूर्ण रहा। रमजान के पवित्र अवसर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। अजान होते ही सभी रोजेदार भाइयों ने एक साथ रोजा खोला और अल्लाह से क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और भाईचारे की दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। विधायक ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे ...