सिमडेगा, अप्रैल 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शनिवार को रिम्स पहुंचे अपने क्षेत्र से भर्ती हुए मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने रिम्स में इलाजरत कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की माता, बरसलोया पंचायत के प्रेमचंद सोरेंग, निलेश एक्का सहित अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने निदेशक से आग्रह किया कि सभी का इलाज विशेष देखरेख में बेहतर तरीके से किया जाए। इस पर निदेशक ने आश्वस्त किया कि सभी मरीजों को समुचित इलाज दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...