धनबाद, अप्रैल 17 -- झरिया के शैक्षणिक वजूद को बचाने के लिए वर्षों से चल रहा संघर्ष गुरुवार को एक ऐतिहासिक जीत में बदल गया। नुनूडीह डिगवाडीह में राजा शिव प्रसाद (आरएसपी) कॉलेज के नए भवन निर्माण का शिलान्यास हुआ। विधायक रागिनी सिंह ने इसकी आधारशिला रखी। मौके पर मेयर संजीव सिंह भी उपस्थित थे। लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक कॉलेज भवन का निर्माण 'झारखंड बिल्डिंग कॉर्पोरेशन' द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस कार्य को साकार होते देखना एक भावनात्मक क्षण है। यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि झरिया के उन हजारों छात्रों के संघर्ष की जीत है जो शिक्षा के लिए दूर जाने को मजबूर थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण वहीं मेयर संजीव सिंह ने कहा कि झरिया में शैक्षणिक विकास ...