नैनीताल, फरवरी 17 -- गरमपानी। खैरना क्षेत्र में कई महीनों से लापता युवती की बरामदगी के बाद मंगलवार को विधायक सरिता आर्य ने युवती और उसके परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए, कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी हैं। विधायक ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें जानकारी दी है कि आरोपी युवक द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विधायक ने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.