चतरा, अप्रैल 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मानवता और संवेदना की एक मिसाल पेश करते हुए स्थानीय विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पदमपुर कशियाडीह निवासी चंदन कुमार के शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहारा दिया है। विधायक ने अपनी ओर से दस हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। मौके पर मिश्रौल मंडल अध्यक्ष देवंती देवी, टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, वरिष्ट नेता राम चन्द्र गुप्ता, मिश्रौल मंडल महामंत्री धनंजय पांडेय, मिश्रौल मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र साहु, मिश्रौल मंडल मंत्री हेमराज साहू, महावीर साहू, किरण देवी व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में युवक की मौत पर विधायक ने जताई संवेदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...