जहानाबाद, मार्च 12 -- किंजर , एक संवाददाता किंजर पंचायत क्षेत्र के सोहसा ग्राम निवासी 33 वर्षीय युवक रविकांत कुमार उर्फ मोनू शर्मा की पिछले दिनों दिल्ली महानगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक पप्पू वर्मा पहुंचे। कुर्था विधायक ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं। इस घटना में जो प्राथमिक की दर्ज हुई है उसकी फोटो कॉपी हमें उपलब्ध करायें। इस मौके पर स्थानीय विधायक के साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.