पीलीभीत, सितम्बर 4 -- बीसलपुर। चौखंडी में सर्प दंश से किसान की मौत के बाद शासन द्वारा स्वीकृत चार लाख रुपये का चेक मृतक आश्रित को दिया गया। चौखंडी निवासी प्रदीप कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई। दैवीय आपदा राहत कोस से चार लाख रुपये का चेक विधायक विवेक वर्मा ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में सौंप दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार उदित कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शरदपाल सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: पीड़ित परिवारों को बांटी आपदा राहत से िमली चार-चार लाख की चेकें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...